गोंडा: DM ने टास्क फोर्स को क्रियाशील करने व अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने का दिया निर्देश
Gonda, Gonda | Feb 5, 2024 DM नेहा शर्मा ने साधारण बालू व मिट्टी के अवैध परिवहन व खनन को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए हैं। सदर तहसील में 7 व कर्नलगंज में 8 स्वीकृत अनुज्ञाधारी को ही खनन व परिवहन की अनुमति दी की गई है। तथा अन्य सभी खनन परिवहन व भंडारण अवैध है। DM ने सभी SDM व CO को निर्देश दिया है की तहसील स्तरीय टास्क फोर्स को क्रियाशील करते हुए अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।