गोंडा: इटियाथोक CHC में 30 शैया मेटरनिटी विंग का फीता काटकर सीएमओ ने किया शुभारंभ
Gonda, Gonda | Feb 5, 2024 सोमवार को 30 शैया मेटरनिटी विंग का CMO ने फीता काटकर शुभारंभ किया। अब इसका लाभ क्षेत्र की प्रसूताओं को मिलेगा। इटियाथोक के दर्जनों गांवों की महिलाओ को प्रसव के लिए अब दूर जिला महिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। CMO डॉ रश्मि वर्मा ने बताया कि विभाग जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य को लेकर बेहद संजीदा हैं। यहां पर प्रसूताओं को सभी प्रकार की जरुरी जांचों की सुविधा मिलेगी।