स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय सम्मान!
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के बाद उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सहित बिलासपुर, रायपुर और बिल्हा के जनप्रतिनिधियों का रायपुर विमानतल पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों, नगरीय निकायों और नागरिकों की मेहनत एवं सहभागिता का परिणाम है।
स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ छत्तीसगढ़ की ओर निरंतर कदम!