घाघरा: घाघरा पंचायत सचिवालय में एसआईआर संबंधित दावा-आपत्ति की सुनवाई हुई
Ghaghra, Gumla | Sep 25, 2026 घाघरा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरण से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में पहुंचे डीटीओ ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली।