चाईबासा: चाईबासा पुलिस ने 37 गुम मोबाइल बरामद कर असली धारकों को सौंपे, लोगों ने जताया आभार
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से लगातार तकनीकी अनुसंधान एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जिसको लेकर शुकवार को 1 बजे मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ.