देवधा के नुनिया चौक के ओझा पोखर पर आठ साल से तालाब के बीच में सूर्य देवता की प्रतिमा स्थापित किया जाता है।
जयनगर प्रखंड के देवधा मध्य पंचायत के वार्ड नंबर 13 नुनिया चौक के ओझा पोखर पर ग्रामीणों के द्वारा बीते आठ वर्षों से आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। छठ घाट का निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। छठ पूजा युवा सेवा समिति के संरक्षक राजद प्रदेश महासचिव श्री नारायण महतो, संयोजक रामानन्द महतो, अध्यक्ष शत्रुध्न महतों, सचिव बजरंगी झा, सुरेन्द्र महतो, राजदेव बजरंगी, तपेश्वर महतो, विक्रम महतो, राम दयाल सहनी, उमेश सहनी, पूर्व अध्यक्ष सुनील महतो समेत अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में पूजा को शांति पूर्वक संपन्न करने को लेकर बैठक हुई।