पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में मिली जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौराहे पर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। पार्टी के पदाधिकारियों ने इस जीत को संगठन की मेहनत और जनसमर्थन का परिणाम बताया।