रायडीह: अज्ञात वाहन की टक्कर से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत, इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
Raidih, Gumla | Aug 13, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के खटखोर गांव में बुधवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में 38 वर्षीय फिलिप लकड़ा की मौत हो गई। हादसा खटखोर गांव स्थित यात्री शेड के समीप हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर टहल रहे फिलिप लकड़ा को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, फिलिप लकड़ा बुधवार की शाम गांव में ही टहल रहे थे।