टीकमगढ़: ड्यूटी करके घर जा रही महिला सिक्योरिटी गार्ड का अज्ञात आरोपी ने जेल रोड पर किया अपहरण का प्रयास, पुलिस को दी सूचना
जिला अस्पताल में पदस्थ एक सिक्योरिटी गार्ड महिला ड्यूटी करके अपने घर की ओर वापस जा रही थी, तभी रास्ते में जेल रोड पर एक अज्ञात आरोपी द्वारा पीछे से महिला का गला पकड़ लिया गया और उसका अपहरण करने का प्रयास किया गया। महिला के चिल्लाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना महिला ने पुलिस को दी है, पुलिस जांच में जुट गई है।