टीकमगढ़: जिला अस्पताल में नहाते समय एक महिला के₹15000 हुए चोरी, चौकी पुलिस को दी गई सूचना,जांच में जुटी पुलिस
टीकमगढ़ जिला अस्पताल परिसर में आज एक महिला अस्पताल परिसर में बनी हुई टंकी के पास जैसे ही नहाने पहुंची और उसने अपना पर्स और कपड़े टंकी के पास रखें और नहाने के बाद उसने जब देखा तब, उसका पर्स चोरी हो गया था। पर्स में ₹15000 थे । मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।