टीकमगढ़: टपरन गांव में एक व्यक्ति के साथ शराब के नशे में तीन लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने कराई एमएलसी
टपरन गांव में एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। व्यक्ति अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था, तभी गांव के तीन लोग शराब के नशे में आए और गाली गलौज करने लगे और जब व्यक्ति ने गाली गलौज का विरोध किया, तब तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। व्यक्ति थाने पहुंचा,पुलिस ने व्यक्ति की एमएलसी कराई और फिर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।