जोधपुर: फायर NOC नहीं लेने पर नगर निगम ने शास्त्री नगर सहितअलग अलग क्षेत्रों में की कार्रवाई, चार बिल्डिंग को किया गया सीज
शहर में बिना फायर सेफ्टी उपकरण एवं फायर NOCके संचालित हो रहे व्यावसायिक भवनों पर नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।आज बुधवार को अग्निशमन टीम ने अलग-अलग क्षेत्र में चार बिल्डिंग को सीज करने की कार्रवाई की। आयुक्त दक्षिण टी शुभ मंगला ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे व्यावसायिक इमारत का अग्निशमन टीम की ओर से सर्वे कर नोटिस दिए गए।