जोधपुर: नई सड़क चौराहा स्थित चंदनपुरी मठ के कमरे में रहने वाले मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
जोधपुर के नई सड़क चौराहा के पास स्थित चंदनपुरी मठ के एक कमरे में मजदूर रवि कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली,वह हरियाणा का रहने वाला था आज उसके परिजनों के आने पर पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव सुपुर्द किया।दुकानदार रातानाडा गणेशपुरा निवासी मनीष चावड़ा की तरफ से उदय मंदिर थाने में मर्ग दर्ज करवाया गया है।