जोधपुर: जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश परीक्षा शुरू, आवेदन 19 जुलाई तक
जोधपुर में JNVU के वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन संकाय के सभी विभागों के एमकॉम प्रथम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सत्र 2024 व 25 के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई है।बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई रखी गई है।ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।विलंब शुल्क के साथ 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।