जोधपुर: बासनी स्थित एम्स अस्पताल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी, पुलिस चोर की तलाश में जुटी
बासनी स्थित एम्स अस्पताल के गेट नंबर 3 व 4 के बीच खड़ी मोटरसाइकिल को चोर ने चुरा ली।बासनी थाने में दी रिपोर्ट में वीर तेजाजी नगर बासनी निवासी रामनिवास गॉड ने पुलिस को बताया कि वह एम्स अस्पताल आया था।जहां पर गेट नंबर 3 व 4 के बीच मोटरसाइकिल खड़ी की जिसे अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया। बासनी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।