जोधपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजस्थान शिक्षक संघ ने शिक्षकों की मांगों को लेकर ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
जोधपुर में राजस्थान शिक्षक संघ द्वारा राज्य के सभी शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रांत व्यापी आंदोलन किया जाएगा।प्रदेश संगठन मंत्री जसराज सुथार ने बताया कि आंदोलन के शुरुआत में जिला कलेक्ट्रेट पर मांग पत्र के समर्थन में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम जोधपुर के जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया। इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।