तिजारा: भिवाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को पकड़ा, सोशल मीडिया पर लड़की बनकर ठगी की, कार से अपहरण कर ₹38 हजार लूटे
Tijara, Alwar | Apr 3, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने शुक्रवार सुबह 9:00 बजे बताया कि आरोपी गगन उर्फ गोलू ने सोशल मीडिया पर लड़की बनकर चैटिंग कर युवकों को झांसा देकर उनके साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। इसमें तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।