फुल्लीडूमर: कनौदी एवं घुठियारा बहियार में धान की खेती कर रहे दो किसान एवं एक महिला की वज्रपात से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
प्रखंड क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश के बीच हुई वज्रपात में धान की खेती कर रहे दो किसान एवं एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक किसान खड़ौआ गांव के 47 वर्षीय कपिल देव दास एवं इसी गांव के छोटू कुमार है। जबकि घुठियारा गांव की 53 वर्षीय उषा देवी का धान रोपनी करने के दौरान वज्रपात के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।