फुल्लीडूमर: तेलिया गांव के वरीय भाजपा नेता दिनेश प्रसाद सिंह का निधन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अंतिम संस्कार में हुए शामिल
तेलिया गांव निवासी भाजपा के वरीय नेता 86 वर्षीय दिनेश प्रसाद सिंह का दिल्ली के एम्स में निधन के बाद रविवार को सुल्तानगंज गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे गंगा घाट पर पहुंचे और अंतिम दर्शन कर दिवंगत सिंह के पुत्र बांका जिले के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विकास सिंह को ढांढस बंधाया।