फुल्लीडूमर: डोमोडीह गांव से फुल्लीडुमर पुलिस ने 20 लीटर देशी महुआ शराब की जब्त, कारोबारी के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
फुल्लीडुमर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं कारोबारी के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है। रविवार को फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने गुप्त सूचना पर सुरक्षा बलों के साथ थाना क्षेत्र के डोमोडीह गांव के बाबूलाल यादव के घर पर छापेमारी कर 20 लीटर देशी महुआ शराब जब्त कर लिया। जबकि पुलिस वाहन को देख कारोबारी फरार हो गया। थाने में प्राथमिकी दर्ज।