फुल्लीडूमर: खजाना गांव में चापाकल पर स्नान करने के दौरान पैर फिसल कर गिरने से एक शख्स की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खेसर थाना क्षेत्र के खजाना गांव में 45 वर्षीय शुकर मंडल का चापाकल पर स्नान करने के दौरान पैर फिसल कर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए फुल्लीडुमर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि पैर फिसल कर गिरने से उनके सिर में अंदरूनी हिस्से में चोट लगी।