फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर बाजार में जर्जर बिजली के पोल से ठेला टकराने पर पोल टूटकर ठेला चालक पर गिरा, चालक की हुई मौत
माता थान दुर्गा मंदिर जाने वाली पथ में एक जुगाड़ ठेला के बिजली पोल में टकराने से ठेला चालक की मौत हो गई। घटना के बाद ठेला चालक अमरपुर प्रखंड के मेनमा पंचायत के नवटोलिया निवासी 40 वर्षीय झारी ठाकुर को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। उसे चार बच्चे हैं।