छपरा: छपरा में 24 घंटे से लगातार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; पेड़ गिरे, बिजली के तार प्रभावित
Chapra, Saran | Sep 24, 2026 छपरा में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। इस दौरान कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई है। मुफस्सिल के दूधिया पुल के पास एक विशालकाय वृक्ष बारिश के कारण सड़क पर गिर गया। इस दौरान हाई टेंशन तार भी क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण पूरे इलाके की बिजली गायब हो गई। जिसे दुरुस्त करने में विभाग जुटा हुआ है,