#फिर_कठघरे_में_आई_पुलिस!
भरतपुर। नदबई थाना क्षेत्र के खेरिया मोड़ निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग अंगूर सिंह जाट पर एक सफेद रंग की कार में आए दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए अवैध कट्टा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी बंटी गुर्जर और अंकित शर्मा ने खुद को पुलिस वाले का बेटा बताकर गोली मारने की धौंस दी, जिससे उनके परिवार में भारी दहशत व्याप्त है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से आरोपियों द्वारा माथे पर अवैध कट्टा ताना हुआ दिख रहा है, फिर भी नदबई थाना पुलिस ने दर्ज एफआईआर में आर्म्स एक्ट की धारा नहीं जोड़ी है। पुलिस ने केवल साधारण मारपीट और धमकी की धाराओं (बीएनएस 115(2), 126(2), 351(2), 3(5)) में मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर दी है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।