#चंद_सैंकड़ों_में_जेब_कटी..
भरतपुर। बयाना स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार पर चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहाँ जैन गली निवासी और स्थानीय पार्षद प्रबल शर्मा उर्फ बंटी के पुत्र हनी शर्मा की जेब से करीब 18 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित के अनुसार दुकान पर मौजूदगी के दौरान अज्ञात बदमाश ने उनकी जेब से यह रकम पार कर ली। घटना के बाद जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो उसमें एक संदिग्ध युवक चेकदार शर्ट पहने नजर आ रहा है, जिस पर पैसे निकालने का अंदेशा जताया गया है। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में पुलिस को सूचित करते हुए फुटेज सौंप दी है और हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।