सदर: चितईपुर में जलजमाव की समस्या से लोग परेशान, घरों में घुस रहा बारिश का पानी
वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के नारायणी विहार कॉलोनी में बारिश के बीच जलजमाव की समस्या बनी हुई है। कॉलोनी की सड़क के साथ अब घरों के अंदर भी बारिश का पानी जाने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोग जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासन से गुहार लगाया है।