बालूमाथ: जोगियाडीह तालाब में एफसीआई गोदाम का मजदूर डूबा, बीडीओ-सीओ ने लाइफ जैकेट व ट्यूब उपलब्ध कराकर तलाश जारी रखी
बालूमाथ रेलवे ओवरब्रिज के पास जोगियाडीह तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति के डूबने से इलाके में सनसनी फैल गई. डूबे हुए व्यक्ति की पहचान परण नायक के रूप में हुई है. वह बालूमाथ स्थित भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदाम में मजदूरी का काम करता था. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण अपने स्तर से तालाब में उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नही है