मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री अफजल अमानुल्ला के निर्देशानुसार मौसमी बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम के अंतर्गत जिले में किए जा रहे जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में ग्राम आलापुरा के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला सलाहकार श्रीमती अराधान पाराशर ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न रोचक एवं सहभागी गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को गंदे एवं दूषित पानी से होने वाली जलजनित बीमारियों, उनके कारणों तथा बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही खाना खाने से पहले और शौचालय के उपयोग के बाद साबुन से हाथ धोने के महत्व को गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया।
विद्यार्थियों को पेयजल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जल स्रोतों को दूषित होने से बचाने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छ जल, स्वच्छता और व्यक्तिगत साफ-सफाई अपनाकर मौसमी एवं जलजनित बीमारियों से बचाव का संदेश दिया गया। साथ ही बच्चों को अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur