शाहगंज: केमिकल से झुलसे जौनपुर के अधेड़ की मुंबई में हुई मौत, गांव में छाया मातम
खुटहन थाना क्षेत्र के सियरावासी गांव निवासी 53 वर्षीय वीरेंद्र तिवारी उर्फ कल्लू की मुंबई में केमिकल की चपेट में आने से मौत हो गई। वे सोमवार को एक कंपनी में ट्रक पर लदे केमिकल को उतरवाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गए थे। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब 9 बजे परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र ट्रक के पास कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान क