टाटीझरिया: मेहनत को मिला मुकाम: झरपो की सोनम कुमारी बनीं लेडी सुपरवाइजर, मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र
मेहनत को मिला मुकाम: झरपो की सोनम कुमारी लेडी सुपरवाइजर बनी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र सौंपा। टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत झरपो निवासी सोनम कुमारी ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के तहत महिला पर्यवेक्षक (लेडी सुपरवाइजर) के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।