पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया कोर्ट के सामने से टोटो चोरी, पीड़ित चालक का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Purnea East, Purnia | Sep 10, 2026
पूर्णिया सीजीएम कोर्ट के गेट नंबर 3 से दिन-दहाड़े एक टोटो की चोरी हो गई.टोटो चालक नूर इस्लाम ने बताया कि बीते दिन उन्होंने अपना ई-रिक्शा कोर्ट के गेट नंबर 3 के पास खड़ा किया और किसी काम से कोर्ट परिसर के अंदर गए।जब वह कुछ देर बाद वापस लौटे तों वहां से टोटो गायब था.खोजबीन के बाद नूर आलम ने के. हाट थाना में लिखित आवेदन देकर टोटो वापस दिलाने की गुहार लगाई है.