कोचस: कोचस एटीएम चोरीकांड का पांच महीने बाद खुलासा, हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार, 32.68 लाख रुपये की हुई थी चोरी
Kochas, Rohtas | Nov 3, 2026 कोचस में एक्सिस बैंक के एटीएम से 32.68 लाख रुपये की चोरी के मामले का पांच महीने बाद खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि, चोरी की गई रकम बरामद करने में पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है। मामले की जानकारी रोहतास एसपी मिस्टर राज ने डेहरी स्थित कार्यालय में...