शाहबाद: ब्लाक सभागार में मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह को लेकर की बैठक
शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर एसडीएम अंकित तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। एसडीएम अंकित तिवारी के समक्ष सभी अधिकारियों जिम्मेदारी सौंपी गई।