शाहबाद: गल्ला मंडी स्थित जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमा की नमाज संपन्न हुई
शुक्रवार को जुमा की नमाज पुरानी गल्ला मंडी स्थित जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने जामा मस्जिद पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी गल्ला मंडी स्थित जामा मस्जिद पहुंचे।