शाहबाद: नगर के प्रमुख मार्गों पर सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च
शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण के नेतृत्व में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने सड़क पर फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा की हकीकत को परखा। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण, प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी के साथ फोर्स बल को लेकर कोतवाली से निकले और नगर के प्रमुख मार्गो पर फ्लैग मार्च किया।