शाहबाद: तहसील सभागार में चित्रकला प्रतियोगिता 'विकसित भारत' संपन्न, कल मिलेगा परिणाम
शाहाबाद तहसील मुख्यालय पर पांच विद्यालयों के बच्चों की एक प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे तहसील सभागार में एसडीएम अंकित तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चित्रकला विकसित भारत एवं डिजिटल भारत के नाम से आयोजित इस प्रतियोगिता नगर क्षेत्र के पांच विद्यालयों के 10-10 बच्चे शामिल हुए।