अररिया: पाही अहमदपुर में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 11, 2024 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के पाही अहमदपुर वार्ड संख्या 08 में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.