अररिया: मजगामा के समीप ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर हादसे में एक युवक की मौत लगभग आधा दर्जन लोग घायल
Araria, Araria | May 11, 2024 अररिया बहादुरगंज फोरलेन मार्ग मजगामा के समीप एक असंतुलित ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दिया इस हादसे में ऑटो पर सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है जबकि लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. जिनका इलाज जोकिहाट रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया.