अररिया: गैस रिसाव से हैदराबाद की एक दवाई फैक्ट्री में रेणुग्राम के मजदूर की हुई मौत
Araria, Araria | May 10, 2024 हैदराबाद स्थित एक दवाई फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर की मौत गैस के रिसाव के कारण हो गई। मृतक फारबिसगंज प्रखंड के औराही पश्चिम पंचायत के निवासी जनार्दन मंडल का पुत्र अरुण मंडल मंडल बताया जाता है। मृतक अरुण घटना से पांच दिन पूर्व उक्त फैक्ट्री में भर्ती हुआ था। जिसकी मौत 5 मई हो गया। शव औराही गांव पहुंचते ही गांव मे कोहराम मच गया।