अररिया: पटेगाना पलासी में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के 4 लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 11, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के पटेगाना पलासी वार्ड संख्या 14 में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.