अररिया: पजरकट्टा में घरेलू काम करने के दौरान एक महिला को विषैला सर्प ने डसा, इलाज जारी
Araria, Araria | May 11, 2024 नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पजरकट्टा वार्ड संख्या 3 में घरेलू काम करने के दौरान एक महिला को विषैला सर्प ने डस लिया इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं महिला पजरकट्टा वार्ड संख्या 3निवासी धीरज कुमार की पत्नी सोनम कुमारी बताई जा रही है.