अररिया: महादेव चौक के समीप एक बाइक सवार पशु को बचाने के क्रम में असंतुलित होकर गिरने से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 11, 2024 शहर के महादेव चौक के समीप एक बाइक सवार पशु को बचाने के क्रम में असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल बाइक सवार शहर के गोढ़ी चौक निवासी मुकेश कुमार बताएं जा रहे है.