हरसूद: पेंशनर साथियों ने नया हरसूद में हर्षोल्लास से शिक्षक दिवस मनाया
शनिवार दोपहर नया हरसूद स्थित मां नर्मदा वाचनालय में पेंशनर साथियों द्वारा शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पन्नालाल मालवी द्वारा की गई। कार्यक्रम के विशेष अतिथि जयंत गौतम एवं जगन्नाथ राव सपकाले थे। कार्यक्रम के दौरान प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के साथियों द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला गया।