तिजारा: भिवाड़ी में गैस आपूर्ति को लेकर उद्योगों का निरीक्षण, उप श्रमआयुक्त ने औद्योगिक संगठनों के साथ की बैठक की
Tijara, Alwar | Apr 3, 2026 गैस आपूर्ति को लेकर खैरथल तिजारा की उपश्रम आयुक्त प्रज्ञा शर्मा ने भिवाड़ी में औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की।शुक्रवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में उद्योगपतियों ने गैस आपूर्ति में कमी से प्रभावित उत्पादन,बढ़ती लागत और श्रमिकों के संभावित पलायन जैसी समस्याओं के बारे में बताया।प्रज्ञा शर्मा ने सभी संगठनों की समस्याओं को सुना।