घाघरा: गुमला उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ घाघरा प्रखंड के कई गांवों में चलाया छापेमारी अभियान, शराब नष्ट की
Ghaghra, Gumla | Oct 9, 2025 घागरा प्रखंड के कई गांव में अवैध शराब बिक्री करने के विरुद्ध उत्पाद विभाग गुमला द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में बेलागड़ा,आरंगी,गुनिया गांव में उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी की गई ।छापामारी के क्रम में करीब 38 लीटर अवैध चुलाई महुआ शराब एवं करीब 60 किलो तैयार किया गया जावा महुआ को बरामद करते हुए तलाशी स्थल पर ही जावा महुआ नष्ट की गई।