घाघरा: विमरला माइंस के लोगों ने बाहरी लोगों को काम देने के विरोध में काम बंद कराया, तालाबंदी की
Ghaghra, Gumla | Oct 8, 2025 घाघरा के बीमरला माइंस के रैयतों ने बाहरी लोगों को काम देने का विरोध करते हुए माइंस में ताला बंद कर दिया है। रैयतों ने पिछले 6 अक्टूबर को हिंडालको के ऑफिस में जाकर आवेदन दिया था जिसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने के बाद ताला बंद कर दिया है। आवेदन में रैयतों ने कहा है कि बीमरला के रैयत को माइंस खुलने के समय यूनियन कंपनी और ठेकेदार के बीच समझौता का पालन नहीं हुआ।