घाघरा: वन विभाग की ज़मीन पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने सरांगो पंचायत भवन बगीचा में की बैठक
Ghaghra, Gumla | Oct 9, 2025 घागरा प्रखंड के सरांगो पंचायत भवन बगीचा में ग्रामीणों ने बैठक कर एक व्यक्ति पर वन विभाग के जमीन में अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया राजेश बड़ाइक, ग्राम प्रधान सुशील उरांव उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा की पोखरा टोली निवासी एक व्यक्ति द्वारा उक्त पंचायत में बौना बांध के पास वन विभाग के जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है।