घाघरा: घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में कृषक मित्र की बैठक आयोजित की गई
Ghaghra, Gumla | Oct 9, 2025 घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में कृषक मित्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) नीरज कुमार ने की। इस अवसर पर बीटीएम ने उपस्थित सभी कृषि मित्रों को “मिलेट मिशन” से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज जैसे कोदो, रागी, सांवा, कुटकी, जौ आदि फसलों का उत्पादन किसानों के लिए लाभकारी है