कपसेठी में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव, आधार कार्ड से पहचान की कोशिश
वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कपसेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि कपसेठी रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर आगे रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस की प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत होने की आशंका जताई गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था।
पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी।
वहीं, शव के समीप गुजरात प्रांत का एक आधार कार्ड मिला है, जिस पर शारदा प्रसाद यादव पुत्र रामपति यादव तथा कानपुर आगरा ट्रांसपोर्ट, भारती कम्पाउंड, वापी, गुजरात अंकित है। पुलिस आधार कार्ड में दर्ज विवरण के आधार पर मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
#LetestUpdate #LETESTNEWS #letestअपडेट 👇👇
Rajatalab, Varanasi | Sep 12, 2026