सेवापुरी के 28 गांवों के किसानों को मिलेगा निशुल्क गेहूं बीज
सेवापुरी। यूपी एग्रीज परियोजना के तहत रबी सीजन 2026-27 के लिए सेवापुरी विकासखंड में किसानों को निशुल्क गेहूं बीज वितरण का कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र के चयनित 28 गांवों के किसानों को गेहूं की खेती के प्रदर्शन के लिए निशुल्क बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। बीज वितरण अभियान अगले एक सप्ताह तक चलेगा।
इस संबंध में यूपी एग्रीज परियोजना के सेवापुरी ब्लॉक टेक्निकल एसोसिएट अर्पित सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्व बैंक के वित्त पोषण से इस परियोजना का संचालन किया जा रहा है। वाराणसी जिले के चार विकासखंडों में इसे लागू किया गया है, जिसमें सेवापुरी भी शामिल है। यहां बनौली, घोषिला, गोराई, शंभूपुर और कतवारूपुर सहित कुल 28 गांवों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि चयनित गांवों के किसानों को रबी सीजन में गेहूं की उन्नत खेती का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से निशुल्क बीज वितरित किए जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा गेहूं की उत्पादकता बढ़ाना है। प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को बेहतर खेती के तरीकों की जानकारी मिलेगी, जिससे वे उन्नत तकनीक अपनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे।
#letestअपडेट #LetestUpdate #VaranasiUpdate #LETESTNEWS 👇👇